उत्तराखंड- यहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लागी गोली, अस्पताल में भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • रामनगर में परिस्थितियों में युवक के लगी गोली।

रामनगर– रामनगर के बम्बाघेर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले क़ादिर नाम के एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी,गोली लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आननफानन में युवक को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड


वही कादिर का उपचार करने वाले डॉक्टर पीयूष ने बताया कि युवक को उसका भाई परवेज उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा था, उन्होंने बताया युवक के गोली सीने पर लगी है और गोली अंदर ही फंसी हुई है उन्होंने कहा की प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य


वहीं मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के बम्बाघेर में क़ादिर नाम के युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि युवक मूल रूप काशीपुर का रहने वाला है।युवक रामनगर में मछली पकड़ने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया है। साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी गई है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें