किच्छा- उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत किच्छा के अजीतपुर गांव में बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घर के पास सो रहे वृद्ध की अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है।
किच्छा के अजीतपुर निवासी गंगाराम राठौर आयु 59 वर्ष रविवार रात अपने घर के पास ही सो गये थे। सुबह जब वह काफी देर तक घर नही आये तो उनका पुत्र वहां पहुंचा। लेकिन चारपाई पर गंगाराम मृत अवस्था में पडे हुए थे। उनके गर्दन से सटाकर गोली मारी गई थी। सूचना पर एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सुरजीत कुमार, पुलभट्टा एसओ विनोद जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल के रामगढ़ में 25 ग्रेट बार्बेट पक्षी मृत मिलने से सनसनी
इस दौरान पता चला कि गंगाराम का मिट्टी के ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज करवाने को लेकर गांव के किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर गोलीकांड के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- पहाड़ की बेटी ने यूरोप में किया कमाल, अपने मुक्के से चित कर दिए विरोधी, जीता मेडल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
