अल्मोड़ा- नगर के निकट मटेना गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। हत्या की वारदात को दुर्घटना बनाने के लिए भी पति ने पूरी कहानी रच डाली। इसमें वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी पति ने सच उगल दिया। पत्नी की हत्या की बात भी कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कसार देवी इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें पुलिस को मृतका शोभा देवी (24) के पति किशन पर शक हुआ। पहले किशन ने गैस सिलेंडर फटने से पत्नी की मौत होने की बात कही। सख्ती से पूछताछ पर किशन ने सच उगल दिया।
पुलिस के मुताबिक किशन देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी शोभा देवी से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। उसने गुस्से में आकर पत्नी की पिटाई कर दी। इससे पत्नी शोभा चोटिल हो गई। कुछ देर बाद उसकी मौत गई। पुलिस के अनुसार पति ने मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पहले गैस सिलेंडर से गैस लीक कर इस घटना को अंजाम देना चाहा।वह इसमें असफल हो गया। फिर बाइक से तेल निकाल अपनी पत्नी को जलाने का प्रयास किया। इसके बाद पत्नी के मायके वालों को सिलेंडर फटने की वजह से पत्नी की मौत होने की सूचना दी।
शक होने पर मृतका के पिता लमगड़ा निवासी किशन लाल ने पुलिस को सूचना दी। बाद में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है मृतका की एक चार माह की बच्ची है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
