बारात की बस में सीट ना देने पर दुल्हे के मामा की हत्या दो हत्यारोपी गिरफ्तार
लक्सर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बारात की बस में सीट ना देने पर दूल्हे के मामा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया
घटना 11 मई की है जब थाना पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का शाहरुख अपनी बारात लेकर जा रहा था। बारात की बस में बच्चे नहीं चढ़ रहे थे, ऐसे में एक बच्चा बस में चढ़ गया। इसे देख दूल्हे के मामा मुजम्मिल ने उसे नीचे उतार दिया, जिससे गुस्साए गांव के निसार और अन्य लोगों ने मुजम्मिल की जमकर पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
मृतक के परिवार ने थाना पथरी में हत्या का मामला दर्ज कराया। इसके बाद आरोपियों ने गांव छोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश तेज कर दी और थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया और फिर उन्हें जेल भेज दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

