राज्य में जल्द होगी 2100 बेसिक शिक्षकों की भर्ती
देहरादून। राज्य के सरकारी बेसिक स्कूलों में रिक्त 2100 पदों को भरने के लिए सरकार जल्द नई भर्ती करने जा रही है। प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होते ही जिलावार भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही शिक्षकों के प्रमोशन भी होंगे। राजभवन में शुक्रवार को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार समारोह के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई भर्ती से प्रत्येक बेसिक स्कूल मेंन्यूनतम दो-दो शिक्षक नियुक्त हो जाएंगे। साथ ही 2815 प्रवक्ता पदों पर एलटी शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन मिलने जा रहा है। वहीं, हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के रिक्त 830 पदों को भी वरिष्ठ एलटी और प्रवक्ता कैडर के शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन देकर भरा जाएगा। प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए सरकार हाईकोर्ट में अपील करने जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि लंबे समय से गैरहाजिर रहे चले 234 डॉक्टरों की सेवा खत्म कर दी गई है। ऐसे 55 और डॉक्टरों की सेवाएं भी समाप्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

