भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां लखनऊ, कानपुर, नई दिल्ली, पटना समेत 15 शहरों में की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026 है।
योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं/12वीं पास हो।
संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
की भाषा में निपुणता हो। वेतन: 24,250 से 53,550 रुपये।
आयु सीमा
न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी। यानी,
उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2001 से पहले और 01 जनवरी 2008
आवेदन शुल्क
450 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 50 रुपये देय है।
शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये करना होगा।
के बाद न हो। (दोनों तिथियां शामिल)
अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
लिखित परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
तर्कक्षमता, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और संख्यात्मक क्षमता से 30-30 प्रश्न होंगे।
परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट (https://rbi.org.in/) पर जाएं। होमपेज पर Opportunities@RBI पर क्लिक करें। अगले पेज पर Current Vacancies पर क्लिक करें।
खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से Recruitment for the Post of Office Attendant in Reserve Bank of India – Panel Year
2025′ पर क्लिक करें। अगले पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ पर क्लिक करें।
नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ खुल जाएगी। इसे पढ़ लें और योग्यता की जांच कर लें।
पिछले पेज पर आएं और ‘Online Application Form’ लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: परंपरा से परे निर्णय: धामी नेतृत्व ने बदली उत्तराखंड की राजनीतिक धारा
देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
उत्तराखंड: बेकाबू इनेवा का आतंक,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण
लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा 
