देहारादून: मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO-5032 शाम बड़ी घटना से बाल-बाल बच गई। दून एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले एयरबस-320 विमान के अगले हिस्से से पक्षी टकरा गया। फ्लाइट में कुल 186 यात्री सवार थे…हालांकि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
शाम करीब 6:30 बजे विमान ने दून एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद इंजीनियरिंग टीम ने जांच की…जिसमें पुष्टि हुई कि विमान के नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा है। यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को एयरपोर्ट पार्किंग में मरम्मत के लिए खड़ा कर दिया गया।
दून से मुंबई जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए इंडिगो ने तुरंत दूसरे विमान की व्यवस्था की। बर्ड हिट की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट टीम ने रनवे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया, हालांकि कहीं भी मृत पक्षी नहीं मिला। इससे स्पष्ट है कि टक्कर एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर हुई। गौरतलब है कि इससे पहले 28 अक्टूबर को भी दून एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट टेक ऑफ के दौरान बर्ड हिट का शिकार हुई थी।
एयरपोर्ट निदेशक भूपेश चंद्र हंस नेगी ने कहा कि मुंबई से दून आ रही इंडिगो फ्लाइट के नोज सेक्शन से पक्षी टकराया है। निरीक्षण में नुकसान की पुष्टि हुई है, इसलिए दून से मुंबई जाने के लिए दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराई गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
