नैनीताल — फर्जी सर्टिफिकेट और राशन कार्ड मामलों में लगातार जांच, बड़ी संख्या में दस्तावेज़ निरस्तीकरण की तैयारी
नैनीताल जिले में फर्जी दस्तावेज़ों को लेकर प्रशासन की सख्ती जारी है। जिले की सभी तहसीलों में एसडीएम स्तर पर प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जा रही है। फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ-साथ राशन कार्डों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
एडीएम नैनीताल के अनुसार अब तक 48 स्थायी निवास प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के दायरे में पाए गए हैं। इसके अलावा 12 स्थाई निवास प्रमाण पत्र दोबारा जांच (री-चेक) के लिए भेजे गए हैं, जबकि 60 प्रमाण पत्रों में गंभीर विसंगतियाँ मिली हैं।
जांच के दौरान 900 से अधिक ऐसे राशन कार्ड सामने आए हैं जिनमें पात्रता के विपरीत लाभ उठाने के मामले पाए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों द्वारा गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाए गए, जिससे वास्तविक पात्रों को उनके हक से वंचित होना पड़ा। प्रशासन ने ऐसे कार्डों को भी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
