ALMORA NEWS- पहाड़ों में सडक़ हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब अल्मोड़ा जिले में भनोली रोड पर पलौली के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को उन्हें अस्पताल में भर्ती काया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भनोली तहसील के तडक़ोट गांव निवासी कार यूके 01 सीए 7601 पंकज सिंह रावत पुत्र हरीश सिंह काफलीखान के लिए रवाना हुआ। उनके साथ कार में तडक़ोट गांव के ही गोपाल सिंह गैड़ा की पुत्री किरन व नौ वर्षीय पुत्र नंदन उर्फ नंदू भी बैठा था। तभी भनोली रोड पर पलौली के पास चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में समा गई।
हादसे में से समय पूर्व प्रधान भनोली गणेश बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ गोविंद सिंह मेहता मौके पर पहुंची जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में भर्ती कराया गया। लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक पंकज ने दम तोड़ दिया। घायल किरन व नंदू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इससे पहले इसी जगह पर वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार से लौट रहे सात भाजपा कार्यकताओं की मौत हुई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

