Bageshwar News- (बागेश्वर) रविवार की रात हुई बारिश कपकोट तहसील के कई गावों के लिए तबाही लेकर आई। यहां के पोथिंग गांव में बारिश के चलते एक मकान ढह गया। यहां दो अन्य मकान खतरे की जद में हैं। इस मकान के स्वामी का परिवार अन्य ग्रामीणों के घर में शरण लिए हुए हैं। उधर चचई के सुमोड़ा तोक में एक पशुशाला ढहने से कई बकरियों और गौवंश के दबने की खबर भी आ रही है। यहां अदरक के खेत में भूस्खलन से जमीन बह गई। एक ग्रामीण का मछली का तालाब भी भूस्खलन की चपेट में आकर ढह गया। उसकी सभी मछलियां मलबे में दब कर कर गईं।
तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात हुई बारिश से पोथिंग गांव के महरपानी तोक में हरचन राम का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। उनके साथ में रमी राम और गोपुली देवी का मकान भी खतरे की जद्द में है। हरचन राम का परिवार लोगों के घरों में शरण लेने को मजबूर है। इन ग्रामीणों ने अपने पालतू जानवर खुले में बांधे हैं।
ग्रामीणों की राशन औऱ खाद्यान सामग्री भी मलबे में गयी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेश गढिया, कमलेश गढिया, गोकुल राम, भूपेश दानू, संतोष बिष्ट ने प्रशासन से सहायता करने की मांग की है। उधर चचई गांव में रमेश राम दो नाली भूमि में दो कुंटल अदरक भूस्खलन की चपेट में आ गया। गोविंद राम की मछली का तालाब भी इसकी चपेट में आ गया।
दो लाख की लागत से बने तालाब में मछली पल रही थी। हरचंद राम, प्रेम राम, बलवंत राम, किशन राम, केदार के खेत बह गए पटवारी पंकज शाह ने कहा कि गांव का मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 
