Haridwar News: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां कार में दो महिलाओं समेत तीन पुरुष अश्लील हरकत कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौक के पास एक कार में अश्लील हरकतें करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
समाचार के मुताबिक रानीपुर क्षेत्र के सलमेपुर चौक पर एक कार यूके 17 ए -1542 में सवार दो महिलाएं व तीन पुरुष अश्लील हरकतें कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया।। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपने नाम 28 वर्ष मुस्तफा पुत्र मुसर्रत निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार , 20 वर्षीय जब्बार अली कस्बा, थाना तुबनगंज जिला कुच्छ बंगाल हाल पता सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार , 23 वर्षीय असगर अली निवासी ग्राम दिवोपार थाना तुबनगंज बंगाल हाल पता सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार , 30 वर्षीय महिला मोहल्ला अहबाबनगर थाना ज्वालापुर और 22 वर्षीय की एक अन्य महिला ग्राम जाटीयान थाना कोतवाली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता झंडा चौक थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने कार को सीज करने के साथ ही पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

