Nainital News: नैनीताल पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां देश-विदेश से हर साल 12 महीने पर्यटक आते है। आजकल यहां फिल्म बन टिक्की की शूटिंग चल रही है। इसके लिए अभिनेता अभय देओल नैनीताल पहुंचे हैं। सेंट जोसेफ कॉलेज में उन्होंने कई सीन फिल्माए हैं। सेंट जोसेफ से विंटर लाइन सहित प्राकृतिक सुंदरता की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हॉलीवुड फिल्म-हैरी पॉटर के विद्यालय हॉगवर्ट्स और अपने जीवन के 10 वर्ष पुराने कॉलेज के दिन याद आ रहे हैं।
इस दौरान अभय ने कहा कि नैनीताल की खूबसूरती के बारे में उन्होंने जितना सुना था, शहर उससे कई गुना सुंदर है। नैनीताल में रहने के दौरान उन्हें भांग की चटनी, आलू के गुटके जैसी कई कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद लिया।
फिल्म के प्रोड्यूसर व मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि नैनीताल में ही लिखी गई फिल्म को सजीव रूप देने के लिए शूटिंग भी यहीं की जा रही है। नैनीताल खूबसूरती के लिहाज से बेमिसाल हैं। उन्होंने घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर फिल्म की सफलता की मुराद भी मांगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

