उत्तराखण्ड (कमल जगाती) किच्छा में कोरोना corona vius से लड़ने के लिए मीडिया कर्मी सामने आए, उन्होंने इस महामारी से लड़ने वालों के लिए खुद मास्क बनाने शुरू कर दिए हैं ।राज्य में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच मुख्यमंन्त्री ने देहरादून से एक आदेश जारी कर कहा कि मास्क आम लोगों के लिए जरूरी नहीं हैं । ये केवल डॉक्टर, पुलिस कर्मी, ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों के लिए जरूरी है जो संक्रमित लोगों के नजदीक से संपर्क में आते हैं । ऐसे में किच्छा के कुछ पत्रकारों ने समाजसेवियों के साथ मिलकर ऐसे जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने शुरू कर दिए हैं । पत्रकार वेद प्रकाश, यासीन और शिवम शर्मा ने बताया कि उन्होंने मास्क की अत्यधिक मांग को देखते हुए ये निर्णय लिया है ।
पांचवी की छात्रा ने मदद को दिया अपना गुल्लक तो भावुक हो गए सब……
ये मास्क केवल कोरोना से लड़ने में लगे चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों, प्रशासन की तरफ से ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और न्यूज़ कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों के लिए बनाए जा रहे हैं । उन्होंने ये भी कहा कि ये मास्क फील्ड में जाकर मीडिया कर्मियों द्वारा निः शुल्क बांटे जाएंगे । उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को जरूरत के हिसाब से मास्क दिए जाएंगे । इन लोगों ने अबतक 1600 से अधिक मास्क बनाकर वितरण के लिए तैयार कर दिए हैं । कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक मास्क पहुचाएंगे तांकि फील्ड में काम कर रहे योद्धा कोरोना के संक्रमण से बच सकें । मीडिया कर्मियों की इस टीम में बडी संख्या में समाजसेवी महिलाओं ने भी उनका साथ दिया है । समाजसेवी शिव कुमार मित्तल, कैलाश पंडित और मंनोज यादव ने भी इस नेक कार्य में उनकी मदद की है ।
पौड़ी- घर मे चल रही थी शादी की तैयारी, और सीमा से आई बेटे की शहादत की खबर….

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
