टनकपुर – उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान सड़क पर कार पलट गई जिसमें एक कार सवार की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम चंपावत से टनकपुर की ओर तीव्र गति से आ रही आई-20 कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरौड़ा पुल के समीप पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉- यहां धूप सेक रहे हैं मगरमच्छ, इलाके में है टेंशन का माहौल
पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे चम्पावत से टनकपुर की ओर आ रही आई-20 कार यूके 03बी/9616 अचानक पलट गई। हादसे में कार सवार खटीमा के ग्राम बरी निवासी नीरज जोशी पुत्र नारायण जोशी उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। कार चालक टनकपुर के ग्राम बिचई निवासी भुवन पंत पुत्र हरीश पंत व कैलाश जोशी पुत्र रमानंद जोशी निवासी बरी खटीमा घायल हो गए।पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तथा घटना के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- तेज तर्रार अधिकारी प्रमोद शाह को बनाया गया लालकुआं का सीओ
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
