Haldwani। इन दिनों उत्तराखंडी गीतों की धूम चारों तरफ मची हुई है। आज के बदलते दौर में पहाड़ की क्या अन्य राज्यों के लोग भी उत्तराखंडी गीतों को सुन रहे है। हाल ही में एमएस प्रोडक्सन से रिलीज हुए मैं छोड़ी द्यू घर गीत ने खूब धूम मचाई है। इस गीत ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। इस गीत को गाया है महेश कुमार ने जबकि म्यूजिक डीजे ए वायरस ने दिया है। यह एक वीडियो गीत है जिसमें अपने शानदार अभिनय से मशहूर एक्टर शेखर पंत और निकिता गुसांई ने सबका दिल जीता है।
एमएस प्रोडक्सन यूट्यूब चैनल के प्रोडक्सर और लोकगायक मुकेश शर्मा ने बताया कि शेखर पंत अपनी वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाये है। उनके अभिनय के दम पर कई वीडियो पर लाखों व्यूज आते है। शेखर पंत पहली बार पहाड़ी गीतों में अभिनय कर रहे है। ज्यादातर वह हिंदी स्टोरी बनाते है। इस गीत में उन्होंने शानदार अभिनय किया है। इस गीत को पवन गुरो ने लिखा है जबकि कैमरा का काम दिनेश शर्मा और शेखर पंत की टीम ने मिलकर किया है। डायरेक्शन एवं कोरियोग्राफी शुभम पटलवाल (पर्वतीय कला संगम दिल्ली) द्वारा की गई है। वीडियो में साइड अभिनय सोनू देवतल्ला ने किया है। इसके अलावा इस गीत को तैयार करने में संदीप सिंह, विक्रम भूपेश, जगदीश तिवारी, बसंत शर्मा, महेन्द्र कुंवर, गिरीश जीना, देव सौटियाल, गौरव बिष्ट, प्रदीप फर्त्याल, सीमा महर, पूजा राना, पंकज कुमार, दिनेश नेगी, जीतू रावत, भगवत मनराल, रूचि नेगी, नवीन पंत, चेतना जोशी, लक्ष्मी नेेगी, मोहित नेगी, भानू पहाड़ी, डाॅली बिष्ट, वर्षा गुसांई, कंचन रावत, यश अधिकारी, दिपेश देवतल्ला, अभिषेक सिंह ने सहयोग दिया है।

एमएस प्रोडक्सन यूट्यूब चैनल के प्रोडक्सर और लोकगायक मुकेश शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी उनके चैनल से कई सुपरहिट गीत आ चुके है। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है। बता दें कि मुकेश शर्मा खुद एक लोकगायक है। जिन्हें आवाज को उत्तराखंड के लोग बहुत पसंद करते है। अब उनके चैनल से मैं छोड़ी द्यू घर गीत रिलीज हुआ है जिसमें गायक महेश कुमार ने अपनी आवाज दी है। इससे पहले भी महेश कुमार के कई गीत आ चुके है। देखिये उनका ये नया गीत।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार 
