Uttarkashi News- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरोला के गुन्दियांट गांव क्षेत्र के रौन गांव में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया है।
राजस्व उप निरीक्षक विरेश कुमार ने बताया कि नेपाली मूल का हरीश रावल अपनी पत्नी दिलमाला उम्र 45 वर्ष और पांच वर्षीय बेटी के साथ रौन गांव के किसांई तोक में दिनेश प्रसाद के बागीचे में गत पांच वर्षों से रह रहा था। शनिवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान हरीश रावल ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी नशा करते थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दिनेश प्रसाद ने मोबाइल से दी गयी। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने मृतक दिलमाला का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु नौगांव भेज दिया है। आरोपी हरीश रावल के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

