उत्तराखंडः अब आशा वर्करों के काम की निगरानी रखेगा आशा संगिनी एप, कल होगा लांच

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वालीं आशा वर्करों के काम की निगरानी अब एप के जरिये होगी। इसके अलावा उन्हें हर माह भुगतान भी एप से ऑनलाइन किया जाएगा। कल यानी 11 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत आशा संगिनी एप की शुरूआत करेंगे।

बता दें कि प्रदेश में एनएचएम के माध्यम से करीब 12 हजार आशा वर्कर तैनात हैं। इनके माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधित डाटा तैयार किया जाता है। आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संगिनी एप तैयार किया है। इस से उच्च अधिकारी उनके काम की मॉनीटरिंग करेंगे। काम के आधार पर उन्हें हर महीने ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आशा वर्करों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एनएचएम के तहत आशा वर्करों को स्मार्ट फोन भी दिए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि आशा वर्करों के लिए संगिनी एप तैयार कर लिया गया है। 11 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री इस एप को लांच करेंगे। आशा वर्कर एप पर अपने काम को अपलोड करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें