भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21 जुलाई, 2025 की सांय 18:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 22 जुलाई, 2025 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर/झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घण्टा) होने की (रेड अलर्ट) सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के मध्यनजर एवं वर्तमान में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक-22 जुलाई, 2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग की चेतावनी (रेड अलर्ट) को देखते हुए उपरोक्तानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक-22 जुलाई, 2025 (मंगलवार) को बन्द रहेंगे। आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य / प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 