तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, एक महिला की मौत पांच घायल,पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही थी स्कॉर्पियो।
उधमसिंह नगर- प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा हादसा पुलभट्टा थाना क्षेत्र के NH-74 पर हुआ, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही थी। पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत पांच लोग गंभीर अवस्था में घायल हुए है। किच्छा अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतका अपने भाई की मौत के बाद मायके जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र NH 74 में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को किच्छा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां पर उनकी हालत को देखते हुए चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह लगभग 9.45 बजे सूचना मिली कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में जा घुसी है। सूचना पर तत्काल मौके पर थाना पुलिस पहुंची और कार में बैठे 6 लोगों को लोगो की मदद से बाहर निकाल कर किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बबीता पति और अन्य लोगों के साथ अपने मायके मुरादाबाद जा रही थी। हाल ही में मृतका के भाई का देहांत हुआ था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
