देहरादून: राजधानी दून के लच्छीवाला में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ लोगों को हल्की चोटे आई हैं।
जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस यात्रियों को लेकर देहरादून से पौड़ी जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लच्छीवाला के पास तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे, जबकि बस भी यात्रियों से भरी थी। बस सवार लोगों का आरोप है कि, बस चालक ने शराब पी रखी थी और वह तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

गनीमत यह रही कि, इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन लोगों का कहना है कि, पहाड़ जा रही बस चालक के शराब पीने के कारण पहाड़ी मार्ग पर पहुंचने पर किसी बड़े हादसे की भी आशंका बनी थी।
वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक का मेडिकल कराने के साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 
