हल्द्वानी- काठगोदाम स्थित गुलाबघाटी के पास पहाड़ पर पैराफिट पर बैठकर दो युवकों को शराब पीना भारी पड़ गया। नशे की हालत में एक युवक पैराफिट से कई मीटर नीचे गौला नदी में जा गिरा, इस दौरान नशे की हालत में दोस्त को बचाने गए दूसरा युवक भी खाई में गिर गया जहां दोनों घायल हो गए ।
रात करीब 1:30 बजे युवको की खाई में गिरे होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर सुबह 3:00 बजे दोनों युवकों को रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकाला जहां एक युवक के सर में काफी चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज के पास रहते हैं और दोनों दोस्त मौज मस्ती करने के लिए स्कूटी से रानीबाग पहाड़ों पर गए हुए थे। जहां दोनों युवक पैराफिट पर बैठकर शराब का जाम छलकाया जहां दोनों युवक नशे में इतना चूर हो गए कि हादसा हो गया। दोनों घायल युवकों को पुलिस 108 सेवा से अस्पताल भेजा है जहां उनका इलाज चल रहा है।
काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों युवको को नदी से बाहर निकाला गया जहां उनको अस्पताल भेजा गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
