HaridwarNews- गंगनहर में नहाने गए दो सगे भाई डूब कर लापता हो गए हैं। दोनों भाई रेलिंग पर चढ़कर गंगा की मुख्यधारा में कूदे लेकिन वापस घाट तक नहीं पहुंच पाए। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार आज मंगलवार दोपहर कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर के रहने वाले दो भाई नैतिक व हर्ष साइकिल पर सतनाम साखी घाट पहुंचे। जहां पहले से कुछ बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों ने भी अपनी साइकिल घाट पर खड़ी की और नहाने लगे।
दोनों भाई रेलिंग पर चढ़कर गंगा की मुख्यधारा में कूदे, लेकिन वापस घाट तक नहीं पहुंच पाए। देखते ही देखते दोनों गंगा की तेज धारा में डूब गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। जल पुलिस के गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। हरिद्वार में जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे गंगा घाटों पर डुबकी लगाने वालों की भीड़ भी बढ़ रही है। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि लापता नैतिक 16 साल व हर्ष 13 साल दोनों भाई हैं। वह साइकिल से घाट पर नहाने आए थे। दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

