Pithoragarh News- मंगलवार शाम गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय के लगभग दस किमी दूर पाली ग्राम पंचायत के ललतरानी गांव में गुलदार ने एक दस वर्षीय बालक को अपना निवाला बना लिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को 10 वर्षीय गणेश कुमार उर्फ गोकुल पुत्र अर्जुन राम अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर जोग्युड़ा स्थित दुकान से सामान खरीदने गया था। दोनों भाई बहन दुकान से सामान खरीद कर जब घर को लौट रहे थे तो दुकान से सौ मीटर नीचे झाडिय़ों में छिपे गुलदार ने गोकुल पर हमला किया और उसे मौके पर ही मार कर उसका मांस खाने लगा।
यह सब देख कर मृतक की तेरह वर्षीय बहन चिल्लाते हुए भागी। उसके चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गुलदार गोकुल के शव को छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों को गोकुल का शव घटनास्थल के कुछ मीटर दूर मिला। घटना की सूचना वन विभाग, पुलिस और प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से वन रेंजर मनोज सनवाल, थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ और पटवारी विजय पंत अपनी टीम के साथ मौके को रवाना हुए। गुलदार का शिकार बना गोकुल घर का एकलौता चिराग है। उसका पिता अर्जुन राम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। इस घटना के बाद उसके घर पर कोहराम मचा है। उसकी मां बेहोश है। गांव के भीतर ही गुलदार द्वारा बालक को मारे जाने से गांव में दहशत बनी हुई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने और शिकारी तैनात कर गुलदार को मारने की मांग की है। इस क्षेत्र के बिरगोली गांव में एक वर्ष पूर्व गुलदार ने एक बारह वर्षीय बालक को अपना निवाला बनाया था। कुछ माह पूर्व बोयल गांव में घर में घुस कर गुलदार ने एक ग्रामीण को घायल किया था।
यहां से लगभग दस किमी दूर जरमाल गांव में बीते दिनों गुलदार ने एक नेपाली बालिका को अपना निवाला बनाया। बीते सप्ताह वन विभाग द्वारा तैनात शिकारी ने जरमाल गांव में आदमखोर गुलदार को ढेर किया था। आदमखोर को मारे अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: गन्ना किसानों का 10 करोड़ भुगतान
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 
