उत्तराखंड : यहां भू माफिया ने बुजुर्ग महिला की छह बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर बेच डाली

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भूमाफिया ने एनआरआइ बुजुर्ग महिला की छह बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर बेच डाली,27 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

देहरादून- दून में सक्रिय भूमाफिया ने एनआरआइ बुजुर्ग महिला की छह बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर बेच डाली। महिला को जमीन खुर्दबुर्द होने की जानकारी मिली तो वह देहरादून पहुंचीं। इस जमीन पर कुछ मकान बन गए तो कुछ ने मकान बनाने के लिए बुनियाद का काम शुरू कर दिया है। महिला ने रजिस्ट्रार कार्यालय से दस्तावेज निकलवाए तो पता चला कि भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज बनाए हुए थे। मामले में क्लेमेनटाउन पुलिस ने 27 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी तहरीर में महारानी बाग, दक्षिण दिल्ली निवासी 80 वर्षीय नीलम मिसाल ने बताया कि उनकी दून के भारुवाला ग्रांट में पुस्तैनी जमीन है। वह वर्तमान में अमेरिका में रहती हैं। इसका फायदा उठाकर भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन बेच दी। आरोपितों की ओर से फर्जी बैनामे कराए गए।अजय सिंह एसएसपी देहरादून ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित 27 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें