सोमेश्वर: घाटी क्षेत्र के लोगों को जंगली जानवरों के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार रात धौलरा टोटाशिलिंग में गुलदार ने ग्राम प्रधान और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, जख्मी ग्राम प्रधान की पत्नी पर बुधवार सुबह ततैयों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया।
सोमेश्वर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौलरा टोटाशिलिंग में मंगलवार शाम को ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र जोशी अपने आंगन में थे। तभी अचानक गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। उनके पीठ पर काटकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्राम प्रधान ने भागकर जान बचाई। इसके थोड़ी देर बाद ही मुख्य सड़क से अपने घर की ओर आ रहे 80 वर्षीय राम बहादुर पर भी गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जख्मी ग्राम प्रधान कैलाश को पीएचसी कौसानी और राम बहादुर को उप जिला चिकत्सिालय सोमेश्वर ले जाया गया। गुलदार के हमले से पीड़ित उभरे भी नहीं थे कि बुधवार सुबह जख्मी ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र जोशी की पत्नी देवकी जोशी पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा 

