उत्तराखंडः दामाद-बेटी ने पिता को लगा दिया चूना, खाते से निकाले 1.10 करोड़ रुपये
Haridwar News: जिस बेटी का लालन-पालन कर बड़ा किया, फिर शादी की उसी बेटी ने अपने पति संग मिलकर अपने ही पिता को 1.10 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। पूरा मामला हरिद्धार का है। जहां भेल के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी बेटी और दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी व दामाद ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 1.10 करोड़ रुपये की रकम निकाल ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले के महेश महाराज निवासी दयानंदनगरी ज्वालापुर ने रानीपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह भेल हरिद्वार से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका कहना है कि उनके दो बैंक खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रानीपुर और पंजाब नेशनल बैंक आर्यनगर वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में क्रमशः 93 लाख और 20 लाख रुपये जमा थे।
आरोप है कि उनकी बेटी शोभा शर्मा और दामाद आशुतोष शर्मा निवासी शिवालिकनगर, रानीपुर ने एलआईसी और म्यूचुअल फंड में निवेश करने का झांसा देकर उनसे चेकों पर हस्ताक्षर करवाकर और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी साइन कर लगभग 90 लाख रुपये निकाल लिए। बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में संयुक्त खाते का दुरुपयोग कर उनकी बेटी ने शेष 20 लाख रुपये भी निकाल लिए। आरोप है कि इन पैसों के संबंध में न कोई एलआईसी की रसीद दी गई, न ही कोई निवेश संबंधी दस्तावेज दिये।
अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता उन्हें तब चला जब जब पत्नी की तबीयत खराब होने पर पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने पासबुक मांगी। चेकबुक और पासबुक तक उनके दामाद ने अपने पास रख ली थी। लेकिन मांगने पर नहीं दी। इसके बाद वह खुद बैंक जाकर स्टेटमेंट निकालने चले गये। जब उन्होंने डिटेल देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गईं। उनके खाते से 1.10 करोड़ रुपये की रकम निकाली गई थी। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली रानीपुर में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना 
