हल्द्वानी: ट्रेन से 108 किमी तक सफर कर उत्तराखंड पहुची लाश,किसी को भनक तक नहीं लगी..जाने पूरा मामला
हल्द्वानी:काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में एक लाश मिलने से हड़कम्प मच गया. मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक की शिनाख्त बरेली पोस्ट आफिस में तैनात कर्मचारी 37 वर्षीय भानु प्रताप के रूप में हुई है.आशंका जताई जा रही है कि भानु प्रताप बरेली से ट्रेन पर चढ़ने के दौरान जहर खाया है जिससे उसकी मौत हुई है. जीआरपी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

काठगोदाम जीआरपी पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर बरेली निवासी 37 वर्षीय भानु प्रताप बरेली पोस्ट आफिस में तैनात थे. काठगोदाम पहुंचे परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले भानु सड़क हादसे का शिकार हो गए थे तब एक पैर काटना पड़ा एक महीने से वह मानसिक तनाव में थे और काम पर नहीं जा रहे थे. अक्सर वह ट्रेन में बैठकर कहीं के लिए भी निकल पड़ते थे.
जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम देरी से पहुंची. रूटीन चेकिंग के दौरान टीम ने ट्रेन के दिव्यांग कोच में एक व्यक्ति को बेसुध पाया. अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. तलाशी में जेब से आधार कार्ड, सल्फास का डिब्बा व मोबाइल फोन मिला है संभावना जताई जा रही है कि मृतक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किया होगा.सूचना पर बुधवार को परिवार वाले हल्द्वानी पहुंचे जहां परिवार वालों ने बताया कि भानु प्रताप वह हर बार ट्रेन में जाता था. शव बरेली से काठगोदाम तक 108 किलोमीटर तक सफर करता रहा लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं गई. ऐसे में ट्रेन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं फिलहाल जीआरपी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जहर खाने या नहीं खाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
