- दंपती ने जहर खाया, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
हल्द्वानी। घरेलू क्लेश के चलते पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया यहां बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट गांव में दंपती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन फानन में दोनों गंभीर हालत में निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी लाया गया। इस बीच पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। घटना से ग्रामीण हैरान हैं। पति-पत्नी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
ऊंचाकोट गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार (52) पुत्र हरीश चंद्र और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने रविवार शाम को अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद सुनीता ने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी फोन पर अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी देवरानी को दी। यह बात सुन देवरानी के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर उसने अपने पति प्रमोद को यह बात बताई। पूर्व प्रधान विजय कुमार के भाई प्रमोद कुमार ने तुरंत गांव में रहने वाले होमगार्ड जवान आनंद बल्लभशास्त्री को फोन से इस मामले की जानकारी दी और वह मौके की ओर दौड़ा। आनन-फानन में होमगार्ड आनंद बल्लभ भी घटना स्थल पर पहुंचे गए। वहां दोनों की हालत देख होमगार्ड जवान के होश उड़ गए। स्वजन व ग्रामीणों की मदद से होमगार्ड आनंद बल्लभनिजी वाहन से बेसुध पति-पत्नी को लेकर सीएचसी गरमपानी के लिए रवाना हुआ। इस बीच पूर्व प्रधान विजय कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबिक उनकी पत्नी सुनीता को प्राथमिक उपचार देने के बाद सीएचसी गरमपानी से 108 एंबुलेस सेवा से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सुनीता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

