- थराली में नाईं ने नाबालिग से दुष्कर्म कर किया वीडियो वायरल,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थराली (चमोली)- चमोली के थराली विकासखंड में नाई का काम करने वाले विशेष समुदाय के एक युवक द्वारा क्षेत्र की ही एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया हैं।पुलिस ने मामले का संज्ञान लेतें हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाईं को गिरफ्तार करने के पश्चात न्यायालय में पेश कर कोर्ट के आदेशों पर 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में ज़िला करागार पुरसाडी भेज दिया हैं।
मामला जनपद के थराली क्षेत्र का है,यहां एक व्यक्ति के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई की उसकी 17 साल की बेटी के साथ थराली में नाई का काम करने वाले दिलवर खान ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।मामलें की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को बुधवार को थराली से ही गिरफ्तार कर विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।जहाँ से अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पीड़िता की तरफ़ से दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी दिलबर खान ने पीड़िता से इंस्ट्राग्राम पर बहला फुसलाकर दोस्ती की।फिर पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ बात करने लगा।बात करने के बाद आरोपी दिलबर ख़ान ने बीती 16 फरवरी 2024 को नाबालिग लड़की को थराली बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद पीड़िता से दुष्कर्म किया।जब पीड़िता को होश आया तो दिलबर खान ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने के मकसद से चाकू की नोक पर धमकाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना दिया।उसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार परेशान करने लगा।
परेशान होने पर पीड़िता ने आरोपी दिलबर का नंबर ब्लॉक किया तो वह दूसरे नंबर से पीड़िता को फोन कर परेशान करने लगा।आरोपी की हौसले इतने बुलंद थे कि पीड़िता की मां व भाई को भी उसने फोन कर धमकी देनी शुरू कर दी। इस बीच उसने पीड़िता का वीडियो भी वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में पूरें प्रकरण को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 
