अल्मोड़ा- राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अकसर जंगली जानवर और गुलदार की दहशत बनी रहती है। इसी बीच अल्मोड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा के के लक्ष्मेश्वर वार्ड के कर्नाटक खोला में गत देर रात्रि गुलदारों के देखे जाने से दहशत कायम हो गई है। यहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तीन गुलदार देखे गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोअर माल रोड, डाइट मैदान के पास तीन गुलदार गत रात्रि करीब 12.30 बजे बेखौफ घूमते दिखाई दिये। स्थानीय नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कर्नाटक ने अपने घर के बाहर से इनके गुर्राने की आवाज सुनी। जब इन्होंने अपने निवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर दौड़ाई तो एक नहीं तीन गुलदार सड़क मार्ग से उनके आंगन में दाखिल होते दिखे।इधर जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनहित में अविलम्ब गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आये दिन नगर के विभिन्न मोहल्लों एंव व्यस्त आबादी क्षेत्र में गुलदारों के सांयकाल, रात्रि एवं प्रातःकाल में घूमते देखा जा रहा है, जिससे हर किसी को खतरा है। नगर क्षेत्र में गुलदारों की सक्रियता को देखते को देखते हुए वन विभाग वन विभाग को उचित कार्ययोजना बनाकर इन्हें पकड़ने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही एक पेट्रोलिंग टीम का तात्कालिक तौर पर गठन भी होना चाहिए ताकि जनता समय रहते संबंधित विभागीय दस्ते को गुलदार आने की सूचना उपलब्ध करा सके। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से शीघ्र कदम उठाने की मांग की है। और वही अल्मोड़ा की पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि काफी लम्बे समय से अल्मोड़ा नगर के अनेक इलाकों में गुलदारों का आतंक निरंतर बढ़ रहा है। नगर के कर्नाटक खोला, पाण्डे खोला, कपीना, डाइट, लक्ष्मेश्वर, चौसार, खोल्टा, थपलिया, कनोली, तल्ला जोशी खोला, नरसिंह बाड़ी, सरकार की आली, रैलापाली, सिकुड़ा, खत्याड़ी, ब्राइटन कार्नर (विवेकानंद कार्नर) लोअर माल रोड आदि इलाकों मे गुलदारों की आवाजाही लगातार है। जिससे नागरिकों भय बना हुआ है। कभी—कभी तो बाजार से जुड़े क्षेत्रों जैसे मल्ला जोशी खोला, पल्टन बाजार, थाना बाजार तक भी इनका आगमन हो जाता है।
आफीसर कालोनी व खगमरा मे तो प्रायः दिखाई ही देते हैं। वन विभाग ने यद्यपि पूर्व में पिजड़े लगा कर पकड़ने का प्रयास अवश्य किया गया है, लेकिन अपेक्षित सफलता नही मिल पाई है। गत रात्रि ही कर्नाटक खोला में सुनील कर्नाटक के घर के सीसीटीवी में तीन गुलदारों की एक साथ घूमने की वीडियो सामने आई है। वन विभाग प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त इलाके में कम से कम दो—तीन जगह पिंजरे लगाए जाएं और ऐसा तरीका निकाला जाय जिससे ये पकड़ में आ सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
