हरिद्वार- कोरोना की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन के बावजूद देह व्यापार का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में यहां उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की के कलियर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 पुरुष और 3 महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली कि यहां कलियर के गेस्ट हाउस में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। सूचना पर अमल करते हुए टीम ने गेस्ट हाउस में छापामारी कर चार पुरुषों के संग तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।
टीम के प्रभारी राकेश सिंह कठैत ने बताया कि सभी के खिलाफ देह व्यापार का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है उन्होंने बताया मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। पकड़े गए आरोपित हरिद्वार जिले व यूपी के रहने वाले है।
पकड़े गए आरोपितों के नाम कार्तिक निवासी बेलड़ा रुड़की, आसिफ निवासी कलियर, इरशाद निवासी मंगलोर, रवि निवासी गाजियाबाद यूपी है। जबकि पकड़ी गई महिलाए कलियर, रानीपुर, सहारनपुर की रहने वालीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवक 3 युवतियां इस हालत में मिली”
Comments are closed.



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 

महिलाओ का नाम भी उजागर कीजिए। जुर्म तो उन्होंने भी किया है न कि सिर्फ पुरुषों ने।
cort ke niyam