हल्द्वानी- यहां छात्रा को जंगल लेजाकर युवक ने किया दुष्कर्म, इस हालत में छात्रा को जंगल में छोड़ भागा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- थाना काठगोदाम क्षेत्र में एक युवक ने एक छात्रा को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में जब छात्रा की हालत बिगड़ी तो युवक उसे जंगल में ही छोड़कर अपनी स्कूटी से भाग निकला। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और सारी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।

घटना मंगलवार की शाम की है। बुधवार को किशोरी के पिता पुलिस थाने पहुंचे और युवके खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी शांतनु पाराशर ने मौके के मुआयना करके काठगोदाम थाना प्रभारी को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जल्दी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी युवक 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। इसके बाद डरा-धमका दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर स्कूटी से भाग निकला। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें 👉  16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी आयुष के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें