Nainital News: घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
कहते हैं शराब इंसान की नीयत और रास्ता दोनों बदल देती है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल में होली से पहले की रात कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां अयारपाटा क्षेत्र में जब चोरी की नीयत से घुसा एक युवक शराब पीकर होमस्टे के भीतर ही गहरी नींद में सो गया। सुबह मालिक और कर्मचारियों ने उसे पकड़ा तो मामला थाने के बजाय सीधे नशा मुक्ति केंद्र पहुंच गया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है किअयारपाटा निवासी प्रदीप अपने घर के पास संचालित होमस्टे को सोमवार रात ताला लगाकर बेफिक्र हो घर चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे एक युवक ने होमस्टे में सेंधमारी कर दी। उसने कमरों की तलाशी ली, अलमारियां खंगालीं, लेकिन कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा। इसी दौरान किचन में उसे शराब की बोतल दिखाई दी। इसके बाद चोरी का इरादा बदल गया और युवक ने वहीं बैठकर शराब की महफिल जमा दी और अकेले ही पूरी बोतल गटक गया
पुलिस के मुताबिक युवक ने रात भर अकेले ही शराब पी और नशा अधिक होने पर होमस्टे के भीतर ही सो गया। सुबह जब प्रदीप और कर्मचारी होमस्टे पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर चौंक गए। अंदर एक अनजान युवक बेसुध हालत में सोता मिला। उसे जगाने का प्रयास किया वो युवक शर्मिंदा होने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगा।
स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की तहरीर मल्लीताल कोतवाली में दी गई। बाद में युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी है और बेरोजगार है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 
