देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित आईटीबीपी स्टेडियम सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों से मुलाकात की और माल्टा व नींबू की खटाई का स्वाद चखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन संभावनाओं को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की है। इस मिशन के माध्यम से माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा…जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आड़ू, पुलम, नींबू प्रजाति के फल और अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे आयोजनों से किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है…जिससे उन्हें अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सकता है।
माल्टा महोत्सव को स्थानीय कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मुख्यमंत्री ने आयोजकों की सराहना की।
इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
