उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले की तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लपटों ने तीन आवासीय भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मकान और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया। राहत एवं बचाव टीमों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

इस अग्निकांड में रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि और ममलेश के आवासीय भवन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग से पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचा। रामचन्द्र की दो गाय और एक बैल, भरत मणि की पांच बकरियां और एक गाय, जबकि ममलेश की दो भेड़, एक गाय और दो बकरियां आग की चपेट में आकर जल गईं।
तहसीलदार मोरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि नुकसान का विस्तृत आकलन कर आगे की सहायता से संबंधित जानकारी अलग से साझा की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
