लक्सर: लक्सर तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने चक रोड, नालों और सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अब किसी भी हाल में अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले लेखपालों व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इस अवसर पर दूर-दराज से आए लोगों की 65 शिकायतें दर्ज की गईं…जिनमें से 32 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीडीओ मिश्र ने स्पष्ट किया कि अगर किसी लेखपाल के क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया…तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ वेतन रोकने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत अधिकारी और लक्सर ईओ के वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति को असंतोषजनक पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी लक्सर को फटकार लगाई और एसडीएम को उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में एक फरियादी ने अधिकारियों के बीच लक्सर ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी पर आपत्ति जताई कहा कि केवल विभागीय अधिकारी ही शिकायतें सुनें…ताकि फरियादी स्वतंत्र रूप से अपनी बात रख सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
