कालसी (देहरादून): उत्तराखंड में हरिपुर जमुना घाट का निर्माण तेज गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद से यह परियोजना तेजी पकड़ चुकी है। यह घाट लगभग एक किलोमीटर लंबा होगा और उत्तराखंड में जमुना का पहला घाट माना जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद हजारों तीर्थयात्री यहां जमुना में स्नान कर पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि हरिपुर जमुना घाट कभी ऐतिहासिक और बड़ा तीर्थ स्थल था….जिसे प्रलयकारी बाढ़ में बहा दिया गया था। इसे पुनः स्थापित करने का संकल्प मुख्यमंत्री धामी ने लिया और भव्य शिलान्यास समारोह भी आयोजित किया गया। इस परियोजना का कार्य एमडीडीए द्वारा किया जा रहा है….जो सीएम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहा है।
हरिपुर कालसी क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसका संबंध कृष्ण कालखंड, सम्राट अशोक के शिलालेख और गुरु गोबिंद सिंह के बाल्यकाल के युद्ध प्रशिक्षण से जुड़ा है। जमुना किनारे सदियों पुराने अश्वमेघ यज्ञ स्थल को भी एएसआई देखरेख में सुरक्षित रखा गया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार हरिपुर जमुना घाट को एक प्रमुख धाम के रूप में विकसित करने के लिए वचनबद्ध है। यह हमारी घोषणा सूची में शामिल है। घाट का निर्माण शीघ्र पूरा होने वाला है और यह जौनसार बावर और जमुना भक्ति में विश्वास रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा।
हरिपुर जमुना घाट परियोजना उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
