गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)। नेशनल हाइवे पर हुए हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे में दूल्हे के सगे भाई और चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है।
ग्राम खेमरी थाना बिलासपुर जिला रामपुर निवासी प्रकाश सिंह बिष्ट के बेटे प्रियांशुल बिष्ट का शनिवार को सामिया लेक सिटी रुद्रपुर निवासी साक्षी के साथ नवाबगंज के एक पैलेस में विवाह हुआ था। रविवार तड़के तीन बजे फेरों की रस्म चल रही थी। इस बीच प्रियांशुल का छोटा भाई अंशुल (27) अपनी कार से चचेरे भाई आयुष बिष्ट (24) निवासी तोमर कॉलोनी, मातपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल और दो अन्य साथियों रोहित सिंह, राजेंद्र पंड्या के साथ गदरपुर आए थे। सुबह 3:45 बजे उनकी कार महतोष में भाखड़ा पुल के पास रुद्रपुर जा रहे धान भरे वाहन में पीछे से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। कार चला रहा अंशुल बिष्ट और उसके बगल में बैठा आयुष बिष्ट कार के अंदर ही फंस गए। कार के पीछे बैठे रोहित सिंह और राजेंद्र पंड्या गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर महतोष पुलिसचौकी के एसआई मुकेश मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गैस कटर की मदद से कार के अंदर फंसे युवकों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने आयुष बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर अंशुल ने भी दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों रोहित सिंह और राजेंद्र पंड्या को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया। हादसे की जानकारी के बाद विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मृतक आयुष बिष्ट और अंशुल बिष्ट के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उनका ग्राम खेमारी स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस बार जल्दी पहुंचेगा मानसून, इस तारीख केरल पहुंचेगा
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य कर्मचारी-पेंशनरों का डीए बढ़ाने को मिली मंजूरी
क्या हल्द्वानी में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? प्रशासन ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड: पैसा और जमीन दोनों गए तो ग्रामीण ने खाया जहर
पति लाता था स्मैक, पत्नी करती थी सप्लाई…हल्द्वानी में SOTF का बड़ा खुलासा
उत्तराखंड: अब हर शनिवार सूचना विभाग में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, DG सूचना ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी की स्वच्छता मुहिम से जुड़ी क्रिकेटर एकता बिष्ट, बनीं ब्रांड एंबेसडर
उत्तराखंड: DM ने शिकायत मिलते ही होटल का काटा पानी कनेक्शन, भारी जुर्माना भी लगाया
उत्तराखंड के अग्निवीर रमनजीत सिंह का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
हल्दूचौड़: अंशिका ने किया माता पिता और स्कूल का नाम रोशन 
