अल्मोड़ा: चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन फिलहाल 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री से हुई वीडियो कॉल वार्ता के बाद आंदोलनकारियों ने यह निर्णय लिया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों की सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय निर्माण के लिए आवश्यक टोकन मनी जल्द जारी कर दी जाएगी, जिससे संबंधित प्रक्रियाएँ गति पकड़ सकें। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने चौखुटिया क्षेत्र की जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस दिशा में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई देंगे। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पर वे भरोसा रखते हैं।
वीडियो वार्ता में आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
