हल्द्वानी/कालाढूंगी। कालाढूंगी हाईवे के चौधरी गेट के पास शनिवार की रात कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक लोकेश मौर्य की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त एसटीएच में मौत से जंग लड़ रहा है। सात दिन पहले लोकेश की सगाई हुई और परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था। घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया।
मुखानी पुलिस ने बताया कि कालाढूंगी के रूपपुर चकलुवा निवासी लोकेश मौर्य (22 वर्ष) ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार शाम लोकेश मौर्य बरहैनी गांव निवासी अपने दोस्त सुनील के साथ बाइक से हल्द्वानी बाजारआया था। खरीदारी कर रात में दोनों गांव जा रहे थे। हल्द्वानी-कालाढूंगी हाईवे पर चौधरी गेट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को एसटीएच पहुंचाया जहां लोकेश को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुनील को आईसीयू में एडमिट किया गया है। सुनील मजदूरी का कार्य करता है। भाई गणेश ने बताया कि लोकेश की शादी दिल्ली में तय हुई थी। सात दिन पहले सगाई हुई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
