गंगोलीहाट में गुलदार ने दस साल के बच्चे को मार डाला
आंगन में खेल रहे मासूम को झपट्टा मारकर उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव; गांव में दहशत
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट के भंडारी गांव में शनिवार देर शाम दर्दनाक घटना सामने आई। आंगन में खेल रहे दस वर्षीय मासूम को गुलदार झपट्टा मारकर उठा ले गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गुलदार का पीछा किया, लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका। रविवार को बच्चे का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट बाजार से करीब 10 किलोमीटर दूर भंडारी गांव में भगवान राम का परिवार रहता है। शनिवार शाम करीब पांच बजे उनका दस वर्षीय पुत्र रियांशु कुमार आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया।
मासूम के अचानक गायब होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए गुलदार का पीछा किया। काफी तलाश के बाद रविवार को झाड़ियों में रियांशु का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
कोतवाल कैलाश जोशी ने बताया कि शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रियांशु का बड़ा भाई दिव्यांशु 12 वर्ष का है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में गुलदार को लेकर भारी आक्रोश है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
हल्द्वानी: गर्दन के दर्द का इलाज पड़ा भारी! मालिश के बाद गर्दन में दिया झटका, महिला की मौत
उत्तराखंड : गंगोलीहाट में गुलदार ने दस साल के बच्चे को मार डाला
हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ जाने वाले वाहनों पर आज शाम 4 बजे से रोक
उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक 
