हल्द्वानी: गर्दन के दर्द का इलाज पड़ा भारी! मालिश के बाद गर्दन में दिया झटका, महिला की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गर्दनके दर्द का इलाजपड़ा भारी! मालिश के बाद गर्दन में दिया झटका, महिला की मौत; परिजनों में मचा हड़कंप।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गर्दन के दर्द का इलाज कराने हकीम के पास पहुंची एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मालिश के बाद हकीम ने महिला की गर्दन को जोर से हिलाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

चार-पांच महीने से गर्दन में था दर्द
बताया गया कि पिथौरागढ़ निवासी रामचंद्र वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में रहकर निजी नौकरी करते हैं। उनके अनुसार, उनकी पत्नी मीनाक्षी पिछले चार-पांच महीनों से गर्दन के दर्द से परेशान थीं और उनका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार भी चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी

शनिवार को कुछ लोगों की सलाह पर रामचंद्र अपनी पत्नी को इलाज के लिए कालाढूंगी रोड स्थित एक हकीम के पास लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, हकीम ने पहले मीनाक्षी की गर्दन की मालिश की और इसके बाद उनकी गर्दन को जोर से हिलाया।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद मीनाक्षी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय तथ्यों और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें