Chamoli News: पहाड़ की प्रतिभाओं ने हमेशा देवभूमि का मान बढ़ाया है। मानसी ने हमेशा देवभूमि का ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। गोल्डन गर्ल के नाम से प्रसिद्ध मानसी नेगी ने एक बार फिर चीन में चल रहे विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए उनका चयन हुआ है। मानसी चीन के चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बता दें कि मूल रूप से चमोली जिले मझोठी गांव की निवासी है। पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी ने 47.30.94 मिनट में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था। कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि चीन के चेंगदू में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मानसी का चयन 20 किलोमीटर वॉक रेस के लिए हुआ है। मानसी पांच अगस्त को इसमें देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार 
