घर में काम करने वाली महिला ने मालिक पर लगाया लाखों का चूना कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार बरामद किए लाखों रुपए।
संक्षिप्त विवरण:-
वादी श्री राहुल सिंह निवासी कृष्ण कुंज हल्द्वानी उम्र -51 वर्ष द्वारा आज दिनांक 29-07-2023 को कोतवाली हल्द्वानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं व मेरी पत्नी कृष्णा हास्पिटल ठण्डी सड़क में चिकित्सक है, तथा मकान कृष्णा कुंज नैनीताल रोड में है। वर्ष 2019 में अपने घर पर काम करने हेतु मधु w/o हुकुम सिंह निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम को रखा था। वर्तमान समय में 4500/- रू0 मासिक वेतन दिया जा रहा था। वर्ष -2022 से वादी के घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दिनाक 22.07.2023 को वादी द्वारा 10 लाख अपनी अलमीरा में रखे थे। दिनांक 25.07.2023 को आलमीरा में रखा कैश चैक किया तो 4,70,000/- रु0 कम थे। नौकरानी पर शक होने पर नौकरानी के काम करने के समय अलमीरा में सोनी का हैंडी कैमरा रिकॉर्डिंग मोड में रख लिया और जो नोट अलमीरा में रखे थे उन नोटों की फोटो भी अपने मोबाईल में खींच ली। आज दिनांक 29.07.2023 को अलमीरा में रखें नोट 7500/- कम होने पर वादी द्वारा कैमरे की रिकॉडिग चैक की तो नौकरानी मधु अलमीरा से रुपये चोरी करते हुये कैमरे में रिकॉर्ड पायी गयी।
वादी के घर से पिछले 03 सालों में लगभग 11 लाख रूपए चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 389/23 धारा 380 भादवी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम को महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम उपनिरीक्षक मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश बडाल के द्वारा तत्काल नौकरानी मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर घर से चोरी के 4,77,500/- रूपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा बैंक डिटेल प्राप्त कर एवं जांच में अभियुक्ता के बैक खाते में चोरी के ₹630000/- जमा किया जाना प्रकाश में आया है। साथ ही पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि बैंक में उपरोक्त जाम की धनराशि चोरी की हैं।
अभियुक्ता मधु का बैंक अकाउंट फ्रिज करने की कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्ता:-
1- मधु w/o हुकुम सिंह निवासी निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम
पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक मंजू ज्याला
2- कांस्टेबल प्रकाश बडाल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
