बागेश्वर। जनपद बागेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार की तड़के एक पिकअप गिरेछीना मोटर मार्ग पर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब पौने चार बजे एक पिकअप गिरेछीना मोटर मोटर मार्ग से बागेश्वर आ रही थी। तभी फल्याटी बैंड के पास पिकअप ऊपर की सड़क से नीचे सड़क पर गिर गई। पुलिस के अनुसार हादसे में इरशाद अहमद निवासी स्वार, असलम अली निवासी रामपुर स्वार केलाखेड़ा और साजिद निवासी नरपट नगर स्वार की मौत हो गई है।
जबकि चालक मोहम्मद सुलेमान निवासी मसवासी तहसील स्वार रामपुर, आकाश निवासी हरजीतपुर रामपुर यूपी और जहरान खान निवासी स्वार रामपुर घायल हो गये हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां लोग परेशान वहां डिलीवरी मैन ने 25 सौ में बेचा सिलेंडर
उत्तराखंड : देहरादून में सजा साहित्य का मंच, सीएम धामी ने दिग्गज साहित्यकारों को किया सम्मानित 

