- बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रद्द, 18 जून को फिर से होगी।
देहरादून– 11 जून को कराई गई बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दी गई है। अब यह परीक्षा अगले रविवार यानी 18 जून को दोबारा कराई जाएगी। परीक्षा के पेपर में हुई गड़बड़ी के चलते पेपर रद्द का फैसला लिया गया है। बता दे कि यह प्रवेश परीक्षा उत्तराखंड के 70 सरकारी–प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों के लिए कराई जा रही है।
आपको पूरा मामला बताते हैं, दरअसल राज्य में बीएससी नर्सिंग की सीटों के लिए H.N.B मेडिकल विश्वविद्यालय ने गत रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई थी। बताया जा रहा है इस परीक्षा में पेपर इंडियन नर्सिंग काउंसिल के तय मानकों के अनुरूप नहीं था। इस संबंध में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत की थी।
शिकायत देते हुए उन्होंने बताया कि 80 अंक के प्रश्नपत्र में बायोलॉजी, कैमिस्टी और फिजिक्स के बीस-बीस नंबर के प्रश्न आने थे। लेकिन इन तीनों की जगह केवल बायोलॉजी के ही प्रश्न आ गए। परीक्षा के बाद विवि प्रशासन को इस खामी की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद उच्च स्तर से निर्देश मिलने पर परीक्षा फिर से आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।
विवि के कुलसचिव डॉ एमके पंत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा 18 जून को दोबारा कराई जाएगी। इसके लिए मंगलवार से प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेपर मामले की जांच भी कराई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती 

