देहरादून- शिक्षक बच्चों को सही मार्ग पर चलना सिखाते हैं। जब भी कोई कामयाबी प्राप्त करता है तो अपने गुरू को श्रेय देता है लेकिन श्रीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर आप शायद विश्वास ना करें।
एक प्रोफेसर साहब एक छात्र का मोबाइल चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। ये खुलासा सीसीटी चैक करने के बाद हुआ है। हैरानी की बात ये है कि छात्र का मोबाइल फोर्मेट कर दिया गया और प्रोफेसर के रूम की चैकिंग की गई तो वहां 30 मोबाइल मिले हैं और साहब उन्हें अपना बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज 15 दिसंबर को परीक्षा थी। जो छात्र परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंचे थे उनके फोन कक्ष निरीक्षकों ने जमा करवा दिए। परीक्षा खत्म होने के बाद एक छात्र को मोबाइल वापस नहीं मिला।
एनोटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल द्विवेदी ने मोबाइल खोजने के लिए सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली तो उन्हें कॉलेज के प्रोफेसर मोबाइल ले जाते मिले जो 10 साल से कार्यरत हैं। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य प्रो. सीएम रावत को इस घटना के बारे में बताया फिर सभी प्रोफेसर के कमरे में गए और फोन के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। सीसीटीवी कैमरे दिखाने के बाद भी वह अपनी गलती नहीं मान रहे थे।
कमरे की चैकिंग की गई तो वहां 30 फोन मिले। सीनियर प्रोफेसर ने बताया कि ये फोन उनके है लेकिन जिस छात्र का फोन खो गया था उसने अपना फोन पहचान लिया। प्रोफेसर पर अन्य आरोप भी हैं।
अब कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपों की जांच के लिए कमेटी बैठा दी है। इस मामले पर प्रार्चाय का कहना है कि फोन में से पूरा डाटा डिलिट कर दिया गया है। इससे साफ है कि ये जानकर किया गया है। सीनियर प्रोफेसर पर अन्य आरोप भी लगे है और कमेटी की जांच के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
