Uttarkashi News:उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था इन दिनों चर्चा में है। कभी छात्रों से मारपीट का मामला तो कभी शिक्षकों के नदारद होने का मामला हमेशा ही उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना है। अब खबर उत्तरकाशी से है। जहाँ दिपावली अवकाश समाप्त होने के बाद भी उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर का ताला नहीं खुला। शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचने से अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने पहुंच छात्र बैरंग लौट गए। बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थी लेकिन इसके बावजूद शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में कक्षा 6 से 8 तक 20 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय में 22 से 27 अक्तूबर तक दिवाली का अवकाश था लेकिन शिक्षक छुट्टी समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचे।
शनिवार को जब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने विद्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र लौट गए। छात्रों के बैरंग लौटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण आशाराम नौटियाल का कहना है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक हैं, लेकिन दिपावली अवकाश समाप्त होने के बाद भी कोई शिक्षक विद्यालय नहीं आया जबकि बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विद्यालय में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी नहीं आते ताला नहीं खोला जाएगा। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना पड़ा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

