Rishikesh News : अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
बता दे कि वनन्तरा रिसॉर्ट के ठीक पीछे भाजपा से निष्कासित नेता व पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्या के पुत्र पुलकित आर्या की कैंडी फैक्ट्री है। वनन्तरा रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड हुआ था। जिसके बाद मामला बेहद चर्चित रहा था। मामले में पुलकित आर्या मुख्य आरोपी है।
आज सुबह करीब 10 बजे रिसॉर्ट के बाहर तैनात पीएसी को फैक्ट्री वाले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पीएसी के जवान जब फैक्ट्री वाले हिस्से में पहुंचे तो वहां भीषण आग लग चुकी थी। इसकी सूचना दमकल को दी गई। फिलहाल फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है।
माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला विनोद गुसाई ने बताया कि पीएसी ने पुलिस को फैक्ट्री वाले हिस्से में आग लगने की सूचना दी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का पता चला है। टीम को मौके पर भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी 
