उत्तराखण्ड के प्रमुख पर्यटक स्थल नैनीताल की होटल एसोसिएशन ने 20 मार्च से होटलों में पर्यताकों को जगह नहीं देने का फैसला लिया है । होटल एसोसिएशन ने कोरोना के फैलते प्रकोप के डर को ध्यान में रखते हुए 21 मार्च से पूर्ण बन्द का फैसला किया है ।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों से कल 20 मार्च से होटलों में मेहमानों को लेने से इनकार करने का फरमान जारी किया है । उन्होंने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए मैंने फैसला किया है की एसोसिएशन से जुड़े हुए सदस्य कल यानी 20 मार्च से अपने अपने होटलों में पर्यटकों को कमरे नहीं देंगे । एसोसिएशन 21 मार्च से होटलों और रेस्टुरेंटों को पूर्णतः बन्द रखेगा । बन्द का भविष्य आगे आने वाले समय के साथ तय किया जाएगा । उन्होंने ये भी कहा है कि ये आदेश सभी होटलों के लिए अनिवार्य है । अंत में उन्होंने कहा है कि हमें एकता का परिचय देना चाहिए जो समय की मांग है ।

अध्यक्ष के इस फरमान के बाद कई सदस्यों ने उनके कदम की सराहना की है । सदस्यों ने कहा है कि अध्यक्ष ने सही समय पर सही कदम उठाया है और ये आने वाले समय में सकारात्मक नतीजा दिखाएगा । कुछ सदस्यों ने तो ये भी लिखा है कि गैर सदस्य होटलों को बंद कराने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने चाहिए ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
